प्रदेश के प्रमुख मीडिया दफ्तर में कोरोना विस्फोट, अबतक मिले 26 पॉजिटिव

प्रदेश के प्रमुख मीडिया दफ्तर में कोरोना विस्फोट, अबतक मिले 26 पॉजिटिव

भोपाल।

मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल में अनलॉक 1 के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है। जहां सोमवार को राजधानी में 83 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं 51 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौटे हैं। जबकि राजधानी में अब तक 114 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं। बता दें कि 83 मिले नए मरीज में राजधानी के एक प्रमुख अखबार संस्थान के कई लोग पॉजिटिव पाए गए।

दरअसल सोमवार को एक बार फिर राजधानी में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जहां 83 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 83 में से चार ऐसे पॉजिटिव मरीज है जो प्रदेश की राजधानी भोपाल के ही एक प्रमुख अखबार दफ्तर में कार्यरत है। जिसके पास अखबार दफ्तर को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। बता दें कि इस अखबार दफ्तर में अब तक 26 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

वही इससे पहले रविवार को रिकॉर्ड 106 मरीजों की रिपोर्ट राजधानी में पॉजिटिव आई थी। जहां मीडिया संस्थान जोन 1 में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी के साथ भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3604 पहुंच गई है। जिसमें से करीबन 2700 से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। जबकि अन्य मरीजों का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews