Corona: राजधानी में चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona: राजधानी में चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

भोपाल।

दिल्ली के निजामुद्दीन से 8 मार्च को भोपाल आए कुछ लोगों के सैंपल जांच करने के बाद राजधानी में 4 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तलैया स्थित अहाता रुस्तम का क्षेत्र में स्थित मस्जिद में उड़ीसा के कुछ जमाती ठहरे हुए थे। जिनमें से एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव अाई है। ये 4 जमाती अब तक 100 से भी अधिक लोगों के संपर्क में आ चुके हैं जिससे कि अनलोगों को भी इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा बताया जा रहा है।

दरअसल बुधवार से अब तक स्वास्थ विभाग टीम ने कुल 137 जमातियों के सैंपल हमीदिया में जांच के लिए भेज दिए हैं। जिसमें बुधवार को 57 जमातियों के सैंपल लिए गए थे। वहीं शहर के तहसीलदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार को मंगलवारा स्थित मस्जिद से 12 जमाती, इस्लामपुरा से 16 के अलावा बैरसिया में भी जांच अभियान चलाकर 20 अन्य जमातियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

दरअसल यह जमाती म्यांमार से दिल्ली के निजामुद्दीन होते हुए 8 मार्च को भोपाल आए थे। जिन के बाद 28 मार्च को यहां से इनकी वापसी थी किंतु लॉक डाउन की घोषणा के बाद ये यहीं रह गए थे। माना जा रहा है कि इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मस्जिदों में नमाज अता करते हुए यह कई लोगों के संपर्क में आए होंगे। वहीं इन तक सुविधाएं पहुंचाने वाले लोगों को भी इसके संक्रमण का खतरा बताया जा रहा है जिसकी वजह से उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews