भोपाल में कोरोना का कहर जारी, फिर 297 नए केस, कोलार सबसे संक्रमित इलाका

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शुक्रवार को कोरोना का फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 297 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 16484 हो गया है। अब तक 13717 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 2070 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 371 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
BMHRC से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। एम्स से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जीएमसी से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। चार इमली से 2 लोग संक्रमित निकले। इब्राहिमगंज से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला। जहाँगीराबाद से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला। बैरागढ़ थाने से 1 जवान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। Eme सेंटर से 8 लोग संक्रमित निकले। 25 वी बटालियन से 7 लोग संक्रमित निकले। एसबीआइ से 3 लोग संक्रमित निकले।

कोलार सबसे संक्रमित
राजधानी का कोलार इलाका शहर का सबसे संक्रमित क्षेत्र बना हुआ है। दो लाख से ज्यादा आबादी वाले इस इलाके में तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां 17 दिनों में 62 एक्टिव केस बढ़ चुके है। भोपाल में वर्तमान में 2070 एक्टिव केस है, भोपाल के 42 थाना क्षेत्रों में से सिर्फ पांच थाना क्षेत्रों में ही 1001 एक्टिव केस है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews