Bhopal: राजभवन पहुंचा कोरोना, कर्मचारी के बेटे समेत 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Bhopal: राजभवन पहुंचा कोरोना, कर्मचारी के बेटे समेत 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) में कोरोना (corona) अपने तेजी से पैर पसारता हुआ राजभवन(rajbhaqwan) पहुंच गया है। खबर मिल रही है कि राजभवन कैंपस में रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक के पिता राजभवन (rajbhawan) में नौकरी करते है। अभी पिता का सैम्पल नही लिया गया । वही पता नही चल पाया है कि आखिर संक्रमण कैसे हुआ।

वही आज सोमवार सुबह 32 नए कोरोना पॉजिटिव (corona positive) के मामले सामने आए है।बताया जा रहा है कि आर्मी के ईएमई सेंटर से भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है । इसके अलावा बुधवारा क्षेत्र से 6 पॉजिटिव मिले है।इसके पहले रविवार को भोपाल में 37 मरीज मिले थे। 50 साल की एक महिला की मौत भी इस बीमारी हो गई है। अब भोपाल में कुल 1388 संक्रमित हो गए हैं। यहां गुरुवार को 14 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अब तक भोपाल में 789 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इधर कोरोना संकटकाल के बीच एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली उड़ान से यात्री रवाना होने की तैयारी हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सामान को भी सैनिटाइज किया जा रहा है साथ ही डीडीसीए द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही है। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पैसेंजर समय पहुंच गए।

बता दे कि मध्य प्रदेश (madhypradesh) में सोमवार कोरोना संक्रमण के 73 मामले आए। इनमें से भोपाल में 32, ग्वालियर-चंबल संभाग में 18, बुरहानपुर में 10, सागर में 7, उमरिया में 3, नीमच में 2, जबकि शहडोल में 1 केस मिला।ऐसे में प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7000 के करीब पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews