राजधानी में बढ़ रहा Corona का ग्राफ, 199 पॉजिटिव मिलें, 5800 के पार पहुंचा आंकड़ा

राजधानी में बढ़ रहा Corona का ग्राफ, 199 पॉजिटिव मिलें,  5800 के पार पहुंचा आंकड़ा

भोपाल।

राजधानी में कोरोना (Corona) के संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने जिले में 10 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) किया गया था। जिसके बाद लॉकडाउन के चौथे दिन लगातार संक्रमण का कहर पहले की तरह ही जारी रहा। मंगलवार को भोपाल में कोरोना के 199 नए मामले सामने आए।जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 5872 पहुँच चुकी है। वहीँ अबतक 160 अपनी जान गवां चुके हैं।

दरअसल मंगलवार को आये नए मरीजों में अरेरा कालोनी से 4 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीँ गोयनका परिवार से जुड़े 3 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इधर चार इमली से 2 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि बैक ऑफ इंडिया, अरेरा कालोनी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नई कॉलोनी पुरुषोत्तम नगर समराकला से एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित हुए है। जबकि कैलाश नगर समरा कला से 4 लोग हुए संक्रमित जेपी नगर से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर पुलिस कंट्रोल रूम से 1 जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अयोध्या नगर थाने से 1 जवान संक्रमित निकला है।  सूबेदार कालोनी से 5 लोग संक्रमित निकले सहयाद्रि परिसर से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि गांधी मेडिकल कॉलेज से 2 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को जिले में 177 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 5600 के पार पहुंच गया था। वही अब राजधानी में संक्रमण नई कॉलोनियों में भी अपने पांव तेजी से पसार रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। वही अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2102 हो गई है। जबकि 3610 लोग ठीक होकर अब तक अपने घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews