Corona update: राजधानी में मिलें 3 नए कोरोना पॉजिटिव, 136 पहुंचा आंकड़ा

Corona update: राजधानी में मिलें 3 नए कोरोना पॉजिटिव, 136 पहुंचा आंकड़ा

भोपाल।

भोपाल प्रदेश में तेजी से बढ़ गए संक्रमण के बीच रविवार सुबह सीएचएमओ ने तीन कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 136 पहुंच गया है। वहीं संक्रमित मरीजों को चिरायु अस्पताल में क्वॉरेंटाइन करने के साथ-साथ उनकी ट्रैवल्स हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

दरअसल रविवार को भोपाल सीएचएमओ ने 3 नए कोरोना मामले की पुष्टि की जिसके बाद से प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीज के ट्रैवल हिस्ट्री खंगाले जा रहे हैं। वहीं उनके संपर्क में आए हुए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को राजधानी में 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 136 हो गया है।

वहीं दूसरी तरफ राजधानी में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की अस्थमा से मृत्यु हो गई। हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर सुरक्षा की दृष्टि से उनके जांच सैंपल लिए गए। जिसमें बुजुर्ग का शव कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ ससुर के सारे परिवार वाले को हम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वही शनिवार देर रात भोपाल में एक आईएएस अफसर एवं उनका बेटा कोरोना संक्रमित निकला है। जिसके साथ ही साथ जहांगीराबाद थाने के आरक्षक के साथ उनकी बेटी, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक एवं उनके ड्राइवर की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews