Corona update: प्रदेश की हालत गंभीर, 741 संक्रमित सहित 53 ने गवाई जान, स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में

Corona update: प्रदेश की हालत गंभीर, 741 संक्रमित सहित 53 ने गवाई जान, स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में

भोपाल।

तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच प्रदेश में 24 घंटे में 127 ने संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके साथ ही मंगलवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का मामला 741 तक पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को तीन लोगों की मौत के साथ अब तक प्रदेश में 53 लोगों ने इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गवाई है।

राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। जिससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है। दूसरी तरफ मंगलवार को इंदौर में 65 नए मामले सामने आए हैं जहां इंदौर में संक्रमित की संख्या 427 पहुंच गई है। बता दे कि प्रदेश के अब तक 24 जिले कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें मंगलवार को टीकमगढ़ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इसी के साथ खंडवा में 10 आगर में तीन बड़वानी में तीन,मंदसौर रतलाम में एक, धार में एक, उज्जैन में 2 सहित शाजापुर में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वही इंदौर में जेल में बंद कैदियों के साथ दो नर्स एवं तो डॉक्टर भी रिपोर्ट पॉजिटिव अाई है।

वही प्रदेश के बड़वानी जिले में सीएमएचओ की रिपोर्ट कोरोना से संक्रमित अाई है। जिसके साथ है जिले में संक्रमित की संख्या 17 हो गई। सीएमएचओ के संक्रमण में आने के बाद उनके संपर्क में आए हुए लोगों के जांच सैंपल लिए गए हैं। जिसके बाद जिला अस्पताल में सिविल सर्जन सहित चार डॉक्टरों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया है। इसी के साथ अबतक जबलपुर में 12 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उज्जैन में 26, ग्वालियर में 6, शिवपुरी में दो, खरगोन में 17, छिंदवाड़ा में चार, बैतूल में एक, बड़वानी में 17, विदिशा में 13, श्योपुर में 3 और मुरैना में 14, धार में 3, देवास में 7, रायसेन में चार, खंडवा में 15, होशंगाबाद में 15, सहित सागर में 1 मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ हम मंदसौर में 2, रतलाम में 2, शाजापुर में 4, सजना में दो और टीकमगढ़ में 1 मामले सामने आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews