आगे बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन, अब PM मोदी ने दिए संकेत

-Prime-Minister-Narendra-Modi-will-visit-Gwalior-on-15th--

नई दिल्ली।
देश में लगातार बढते कोरोना वायरल के मरीजों को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इसके संकेत दिए गए। मंगलवार को मध्यप्रदेश और राज्यस्थान के मुख्यमंत्री ने भी इसके संकेत दिए थे।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई है।सभी की जिंदगी बचाना सरकारी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ के समान है। इसके लिए कड़े फैसलों की जरूरत है और हमें निरंतर सतर्क रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने आज राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ बातचीत की. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएम मोदी ने बीजेपी, कांग्रेस, डीएमके, एआईएडीएमके, टीआरएस, सीपीआईएम, टीएमसी, शिवसेना, एनसीपी, अकाली दल, एलजेपी, जेडीयू, एसपी, बीएसपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के फ्लोर लीडर्स के साथ कोरोना और लॉकडाउन पर चर्चा की।

बता दे कि बुधवार को देशभर में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़कर 5194 हो गया। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक देशभर में जहां 149 लोग जान गंवा चुके हैं और 401 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल 5194 मामलों में से 4643 केस एक्टिव हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews