देवास में कोरोना का कहर जारी, 2 दिन की राहत के बाद फिर 5 पॉजिटिव

देवास में कोरोना का कहर जारी, 2 दिन की राहत के बाद फिर 5 पॉजिटिव

देवास।सोमेश उपाध्याय। देवास में 2 दिन की राहत के बाद आज फिर 5 कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट में देवास के नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके अतिरिक्त शांतिपुरा के तीन तथा मेंडकीचक का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इस प्रकार देवास में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 65 पर पहुंच गई है। इनमें 7 की मृत्यु हो चुकी है। 18 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है।

वही जिले के स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना रिपोर्ट भी जारी नही की।विभाग ने रिपोर्ट को दबाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कई विभागों में हड़कम्प मच गया है। कोरोना पॉजिटिव आई मरीज रोजाना इंदौर से अप डाउन करती थी। हॉस्टल में रह रही छात्राओं पर संक्रमण का खतरा बढ़ चुका है इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि कुछ टेस्ट हो चुके हैं लेकिन वह नेगेटिव हैं फिर भी सभी लोगों की जांच की जाएगी। इधर मेंडकीचक देवास के कई गांव से जुड़ा हुआ गांव है अंदरूनी गांव में आज भी कोरोनावायरस को लेकर सावधानी कम बरती जा रही है ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है वही शांतिपुरा में मरीजों सहित कुल 5 संक्रमित मरीज हो चुके हैं देवास जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews