कोरोना का संकट बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचा, प्रवेश निषेध

BJP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना का कहर बीजेपी ऑफिस तक पहुंच गया है। हबीबगंज स्टेशन के पास स्थित बीजेपी कार्यालय में कुछ लोगों के संक्रमित निकलने के बाद बीजेपी ऑफिस में 10 दिन के लिये प्रवेश निषेध कर दिया गया है। ऑफिस में केवल दो कर्मचारी दमोह उपचुनाव के चलते हुए कॉल सेंटर का काम देख रहे हैं।

ये भी देखिये – गोविंदपुरा में कभी भी लग सकता है कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने कही ये बड़ी बात

इंदौर के बाद भोपाल मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण मामलों का गढ़ बन गया है। रविवार को यहां लगभग 850 कोरोना पॉजिटिव केस निकले। बावजूद इसके भोपाल में कोलार क्षेत्र को छोड़कर सोमवार से पूरा भोपाल खुला हुआ है। लेकिन अब से कुछ देर पहले बीजेपी हबीबगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में भी ताला डाल दिया गया है। ऑफिस में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

दरअसल कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद यह कदम उठाया गया है। पूरे बीजेपी कार्यालय को सैनेटाइज किया जा रहा है ताकि वहां पर संक्रमण की किसी भी तरह की स्थिति ना रहे और प्रवेश पर निषेध भी इस लिये लगाया गया है कि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति वहां पर ना जा सकें। सत्ताधारी पार्टी का ऑफिस होने के कारण हजारों की संख्या में वहां पर लोग रोजाना आते जाते रहते हैं जिसके कारण कोरोना संक्रमण फैलने की व्यापक संभावना रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर इस इलाके को प्रवेश हेतु निषेध घोषित कर दिया गया है। ऑफिस के बाहर स्थायी रूप से मौजूद रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी व्यक्ति को वहां प्रवेश न करने दें। क्योंकि इस समय दमोह में उपचुनाव चल रहा है और मीडिया सेंटर कोआर्डिनेशन का काम करता है इसीलिए केवल दो कर्मचारियों की ड्यूटी मीडिया सेंटर में लगाई गई है और वे वहां दूसरी मंजिल पर अपना काम देख रहे हैं। उन्हें भी कोरोना प्रोटोकोल तहत पूरी सुरक्षा बरतने का निर्देश दिए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews