जिले में मिला कोरोना का तीसरा संक्रमित मरीज, प्रशासन अलर्ट

जिले में मिला कोरोना का तीसरा संक्रमित मरीज, प्रशासन अलर्ट

धार।मोहम्मद अंसार

धार जिले में तेजी से फैल रहे संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार को एक महिला कि रिपोर्ट पॉजिटिव अाई हैं। जिसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। जिले से 5 किलोमीटर दूर ग्राम खदनाखुद पढ़िया के रहने वाली एक 28 वर्षीया महिला पॉजिटिव अाई हैं। महिला धार जिले के महाजन हॉस्पिटल में कर्मचारी पद पर काम करती थी।

आपको बता दें कि धार में कुछ दिन पूर्व एक युवक जो कोरोना पॉजिटिव निकला था। वहां चेकअप करवाने के लिए महाजन हॉस्पिटल गया था उसके बाद महाजन हॉस्पिटल के कर्मचारियों का स्क्रीनिंग चेकअप किया गया था। आज तीसरा मरीज कोरोना पॉजिटिव महाजन हॉस्पिटल में कार्यरत काम करने वाली 28 वर्षीया महिला के आने से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। महिला के गांव जाकर गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है और जानकारी निकाल रहे हैं कि महिला के घर वाले किन-किन लोगों के संपर्क में आए। उसकी जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews