Coronavirus : राजधानी में इस पूर्व मंत्री, पत्नी सहित 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Coronavirus : राजधानी में इस पूर्व मंत्री, पत्नी सहित 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

भोपाल।

मध्यप्रदेश में संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन 50 से ऊपर के मामले में संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। इसी बीच राजधानी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री के साथ-साथ उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में अा गए हैं।

दरअसल कांग्रेस के पूर्व मंत्री का बेटा पहले ही संक्रमित हैं। जिसके बाद उनके परिवार को होम क्वॉरेंटाइन किया गया था जहां सैंपल लेने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी सहित पोती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मंत्री की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है ताकि उनके संपर्क में आए हुए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा सके। इससे पहले गुरुवार को टीकमगढ़ में एक कांग्रेस नेता कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इधर पूर्व मंत्री एवं उनके परिवार के अलावा 50 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें एक ही परिवार के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही जो बैंक कर्मियों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। राजधानी का इब्राहिमगंज कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। इसके साथ ही राजधानी में आज 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जबकि 18 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। इसी के साथ अबतक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2884 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews