Coronavirus : भोपाल में नही थम रहा कोरोना का कहर, आज 216 की रिपोर्ट पॉजिटिव

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शुक्रवार को कोरोना का फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 216 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 12662 हो गया है। अब तक 10307 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 1824 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 315 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
जहांगीराबाद क्षेत्र से 2 लोग संक्रमित मिले। जीएमसी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीपुल्स मॉल से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला। सेज यूनिवर्सिटी से 2 लोग संक्रमित निकले। रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नई जेल से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला। जिला जेल जहांगीराबाद से 5 लोग संक्रमित मिले। एमएलए रेस्ट हाउस से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएचक्यू से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला। पुलिस लाइंस नेहरू नगर से 3 लोग संक्रमित निकले।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews