Coronavirus: एमपी के इस जिले में बिगड़े हालात, कलेक्टर का तबादला

Coronavirus: एमपी के इस जिले में बिगड़े हालात, कलेक्टर का तबादला

बड़वानी। कोरोना संकटकाल (corona crisis) में प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj sarkar) एक्शन मोड में काम कर रही है। खबर मिल रही है कि गुना कलेक्टर (guna collector) के बाद राज्य सरकार (state government) ने बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर (Barwani Collector Amit Tomar) का भी तबादला कर दिया है। तोमर को भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। तोमर की जगह शिवराज सिंह वर्मा (Shivraj Singh Verma) को बड़वानी का नया कलेक्टर बनाया गया है।अभी वे अपर आयुक्त आबकारी ग्वालियर (Additional Commissioner Excise Gwalior) हैं।

माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कलेक्टर का तबादला किया गया है। यहां लगातार आंकड़े बढ़ते जा रहे है। गुरुवार सुबह जिले में फिर से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 216 तक पहुंच गया है। वही बुधवार सुबह जिले में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 209 तक पहुंच गया है। इसमें से कोरोना को मात देकर 135 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वायरस ने 4 लोगों की जान भी ली है। जबकि 70 मरीजों का इलाज इंदौर, बड़वानी, सेंधवा में चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को जिले में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 2 लोग राजपुर के, 8 लोग सेंधवा के, 1 देहदला का और 2 पीपलकुंड के रहने वाले हैं। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

बता दे कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है और अबतक 682 की मौत हो चुकी है।पिछले चौबीस घंटे में 638 नए मामले सामने आए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews