Coronavirus in Indore: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक साथ फिर 44 पॉजिटिव

Coronavirus in Indore: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक साथ फिर 44 पॉजिटिव

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhypradesh) के इंदौर(indore) शहर में कोरोना (corona) का कहर थमने का नाम नही ले रहा है । यहां आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में फिर 44 पॉजिटिव मिले है, इसके पहले शनिवार रात की रिपोर्ट में 41 पॉजिटिव मिले थे।अबतक यहां 4300 पॉजिटिव केस में सामने आए है वही 200 की मौत हो चुकी है। इधर मौत के मामले में भी इंदौर ने देश के औसत और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, इंदौर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लोग एक के बाद एक दम तोड रहे है।शनिवार को आई रिपोर्ट में जहां 41 पॉजिटिव मिले है। वही चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब रविवार को शहर के पॉश कॉलोनी से लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल तक पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना आई। रविवार को 1404 सैंपल जांचे गए जिनमें से 44 नए पॉजिटिव मरीज मिले। देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को 937 सक्रीय मरीज थे, जबकि 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 1867 नए सैंपल लिए गए। बीते कुछ दिनों से संक्रमण दर 2.5 फीसद के करीब थी, लेकिन रविवार को दर 3.1फीसद तक पहुंच गई। वहीं मौत का सिलसिला भी जारी है। चार मौतों की पुष्टि के साथ आंकड़ा 201 तक पहुंच गया है।

इधर,पिछले 24 घंटों में एमपी में कोरोना संक्रमण के 179 नए केस सामने आए। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 11903 हो गई। बीते 24 घंटे में 7031 सैंपल की जांच की गई। 14 मरीजों की जान भी गई है। अब तक कुल 515 मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 9015 हो गई है। अब एक्टिव केस 2372 हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews