विधानसभा चुनाव 2021: बंगाल में ममता तो असम में बीजेपी, केरल लेफ्ट तो तमिलनाडु में डीएमके

MP Panchayat By-Election

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में कोरोना महामारी (CORONA PANDEMIC) के बीच आज हो रही पांच राज्य में मतगणना की प्रक्रिया जारी है। अब तक के आए परिणामों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (mamta banerjee) बड़ी जीत के साथ आगे बढ़ रही है। वही असम (assam) में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में सफल रही है, जबकि केरल (kerela) में दुबारा लेफ्ट की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा अभीतक के रुझानों से पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बन सकती है। तो तमिलनाडु (tamilnadu)  में डीएमके के नेतृत्व में सरकार बनती दिख रही है। यानी जयललिता और करुणानिधि की गैरमौजूदगी में 10 साल बाद उसकी सत्ता में वापसी होने वाली है।देर रात स5 राज्यों की स्थिति साफ होने के आसार है।

बता दें कि देश भर के 5 राज्य में कुल 822 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। जिसमें बंगाल में 1113 चुनाव केंद्र, केरल में 633, तमिलनाडु में 256, असम में 331 ओर पुण्डुचेरी 31 केंद्र बनाए गए थे। इससे पहले काउंटिंग को लेकर सख्त दिशा निर्देश तय किए गए हैं। जहां कोई भी उम्मीदवार या एजेंट कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लिए बिना काउंटिंग में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस मामले में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए थे।

पश्चिम बंगाल  (WEST BENGAL)

पश्चिम बंगाल
पार्टी 0/292
टीएमसी (TMC) 207
बीजेपी (BJP) 77
लेफ्ट+ (LEFT) 0
अन्य (OTH) 1

असम (ASSAM) 

असम
पार्टी 0/126
बीजेपी+ (BJP+) 74
कांग्रेस+ (CONG+) 47
 URF 2
अन्य (OTH) 0

केरल (KERELA)

केरल
पार्टी 0/140
एलडीएफ (LDF) 61
यूडीएफ (UDF) 35
बीजेपी (BJP) 1
अन्य (OTH) 5

0

तमिलनाडु (TAMILNADU) 

तमिलनाडु
पार्टी 0/234
 AIADMK 78
डीएमके+ (DMK+) 152
 AMMK+ 0
अन्य (OTH) 0

पुडुचेरी (PUDUCHEERY)

पुडुचेरी
पार्टी 0/30
कांग्रेस+ (CONG+) 1
बीजेपी+ (BJP+) 3
 AMMK+ 3
अन्य (OTH) 1
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews