
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गौधन के संवर्धन और संरक्षण के लिए गठित गौ कैबिनेट (Cow cabinet) की पहली बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के हिसाब से ये बैठक गोपाष्टमी के दिन शनिवार को आगर (Agar) के सालरिया गौ अभ्यारण्य (Salaria Cow Sanctuary) में प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौ कैबिनेट ऑनलाइन (Online) होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) गौ अभ्यारण्य जायेंगे।
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने गो कैबिनेट का प्रस्तावित बैठक कार्यक्रम बदल दिया है। अब बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन होगी। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान बैठक के बाद आगर जिले में स्थित सालरिया गौ अभ्यारण्य पहुंचेंगे।
चौहान यहां अभ्यारण्य का निरीक्षण करेंगे और जिला प्रशासन एवं अभ्यारण्य के अधिकारियों एवं गायों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों से बात करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों गौ कैबिनेट के गठन की घोषणा की थी। गौ कैबिनेट में पशुपालन विभाग के अलावा वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,राजस्व गृह और कृषि विभाग को शामिल किया है।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

