Big Breaking: कस्टम ने शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, चुकाई 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी

Big Breaking: कस्टम ने शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, चुकाई 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कस्टम ने अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया। जिसके बाद किंग खान मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान के पास महंगी, लग्जरी घड़ियां थी, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके लिए एक्टर को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।

यह भी पढ़ें – CBSE Board Exam 2023 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर नई अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं टाइम टेबल, मार्किंग स्कीम-सैंपल पेपर जारी 

बता दे शुक्रवार की रात को शारजाह से अपने प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आ रहे थे। जैसे ही शाहरुख T-3 टर्मिनल पर  पहुंचे तभी कस्टम्स विभाग की टीम ने उन्हें रोक लिया और जांच की गई। यह जांच करीब 1 घंटे तक जारी रही। जांच के दौरान अभिनेता के बैग से Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी , ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली। साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद अभिनेता और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को वहां से जाने दिया गया लेकिन शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि और बाकि की टीम को वहीं रोका गया। साथ ही, पूरी प्रक्रिया सुबह के करीब 8 बजे तक चली, जिसके बाद बाकि लोगों को जाने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें – MP NEET UG 2022 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, UG राउंड 2 काउंसलिंग के नए शेड्यूल जारी, 19 नवंबर से शुरू होगी चॉइस फिलिंग, जानें अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल होने दुबई गए थे। इस दौरान उन्हें ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। जहां से वो कल रात मुंबई लौटे थे लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम को रोक लिया और उनके बैग की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – अजब-गजब: नशे में धुत्त मछुआरे ने मछली समझकर इस खतरनाक सांप को गले में लपेटा, फिर हुआ ये… देखें वीडियो

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews