MP में Cyber Attack : जरा संभलकर! हैक हो रहे लोगों के WhatsApp, एडवाइजरी जारी

MP में Cyber Attack : जरा संभलकर! हैक हो रहे लोगों के WhatsApp, एडवाइजरी जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| सोशल मीडिया (Social Media) के बढ़ते चलन और ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के इस दौर में साइबर अटैक (Cyber Attack) का खतरा बढ़ गया है| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में वाट्सएप हैक (WhatsApp) कर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरोह सक्रिय है| राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक दिन में 40 से ज्यादा वाट्सएप हैक की शिकायतें आई हैं| साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है| वहीं लोगों को सावधान करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है|

हैकर गिरोह लोगों के वाट्सएप प्रोफाइल हैक कर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं| वाट्सएप हैक कर ब्लैकमेल करना भी एक नया तरीका सामने आया है| हैकर द्वारा आपके वाट्सएप का OTP जनरेट किया जाता है जो कि आपके वाट्सएप नंबर पर एसएमएस के द्वारा आता है, फ्रॉड द्वारा आपसे परिचित बनकर आपके मोबाइल नंबर पर आये OTP को अपना बताकर हासिल कर लिया जाता है और आपका वाट्सएप अपने फोन में लॉगिन कर लेता है| जिसके बाद आपके डेटा का गलत इस्तेमाल ब्लैकमेल करता है|

शहर के एक कारोबारी के साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ| उनके पास एक एसएमएस आया। एसएमएस जिस नंबर से भेजा गया, वह उनके करीबी दोस्त का ही था। इस एसएमएस में लिखा था कि ‘मैंने गलती से आपको अपना ओटीपी भेज दिया है। आप क्या इसे मुझे वॉट्सएप कर सकते हैं।’दोस्त के नंबर से आए एसएमएस को बगैर उनसे बात किए उसी नंबर पर भेज दिया। जिसके कुछ मिनटों में उनका वॉट्सएप हैक हो गया। साइबर पुलिस तक ऐसी शिकायतें लगातार पहुँच रही हैं| पुलिस ने लोगो को सावधान करते हुए कहा कि कि बगैर सोचे-समझे किसी को ओटीपी शेयर न करें| सावधानी से साइबर अपराधियों से निपटा जा सकता है. पुलिस को जामताड़ा मॉड्यूल पर शक है| साथ ही ये गैंग ब्लैकमेल और धोखाधड़ी कर सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews