MP के दिग्गज नेता का निधन, कॉंग्रेस में शोक लहर, कमलनाथ ने जताया दुख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) से तड़के सुबह एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस(congress) के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह परिहार(Leader Brijmohan Singh Parihar) का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। परिहार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(Report corona positive) आई थी। जिसके बाद उन्हें ग्वालियर(gwalior) के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 5:00 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हैं। कमलनाथ ने इसपर शोक जाहिर किया है।

दरअसल कांग्रेस नेता परिहार की रिपोर्ट हाल ही में कोरोना निगेटिव आई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके शव को परिवार को सौंप दिया। वही आज उनके निवास स्थान बसंत विहार में उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। और शाम ने उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार के दुःखद निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा बहुत ही दुःखद खबर है कि परिहार का आज निधन हो गया, मैं उनके निधन से बहुत ही स्तब्ध और दुःखी हूं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत परिहार को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी परिहार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि वरिष्ठ नेता परिहार छात्र राजनीति से ही कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वह पार्टी के काफी सक्रिय सदस्य भी थे।इसके साथ ही उन्हें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews