31 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने पर लिया जाएगा निर्णय, CM आज करेंगे स्कूल शिक्षा की समीक्षा

31 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने पर लिया जाएगा निर्णय, CM आज करेंगे स्कूल शिक्षा की समीक्षा

भोपाल।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस बार 10वीं और 12वीं का परिणाम अच्छा नहीं आया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग (Department Of School Education) की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री आज 12:00 बजे से अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने पर भी फैसला लिया जाने की संभावना है। अभी तक स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने के आदेश थे।

इस बार एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अच्छा नहीं रह है। 10वीं के विद्यार्थियों की इस बार हालात इतनी खराब थी कि उन्हें बेस्ट ऑफ फोर और बेस्ट ऑफ थ्री से पास करवाया गया। वहीं 12वीं के परिणामों में बड़े जिले ग्वालियर, इंदौर, भोपाल और जबलपुर की हालत बेहद खराब रही। हालांकि इनके अलावा बाकी जिलों में सरकारी स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन रहा। गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें कोविड-19 के परिपेक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे काम, 10वीं 12वीं के परिणाम का विश्लेषण, भारत सरकार के डिजिटल एजुकेशन की गाइडलाइन, सुपर 100 योजना, 31 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखा जाने के संबंध में चर्चा होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews