दीपिका पादुकोण बनी Meta AI की नई आवाज, 6 देशों में यूजर्स के सवालों का देंगी जवाब

दीपिका पादुकोण अब उन ग्लोबल हस्तियों में शामिल हो चुकी है जो Meta AI की आवाज हैं। अब 6 देशों में लोग एक्ट्रेस से उनकी आवाज में चैट कर सकेंगे।
Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। पहले उन्होंने मां बनने के बाद बहुत सुर्खियां बटोरी थी और उसके बाद 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर काफी खींचतान देखने को मिली थी। इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उन्होंने मेटा के AI के लिए इंग्लिश आवाज के रूप में काम करने के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट की दुनिया से बिल्कुल अलग अपनी आवाज से दीपिका पादुकोण ग्लोबल उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से भी उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है। नेक्स्ट जनरेशन तक AI तकनीक के जरिए अपनी आवाज पहुंचाने को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड भी नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone बनेंगी Meta AI की आवाज

सोशल मीडिया के जरिए दीपिका पादुकोण ने इस बारे में जानकारी दी है कि वह अब AI की इंग्लिश वॉइस बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा ठीक है मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है। मैं अब मेटा एआई का हिस्सा हूं और आप अमेरिका, कनाडा, भारत, यूनाइटेड किंगडम ल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मेरी आवाज अंग्रेजी में सुन सकते हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कहा कि इसे आजमा कर देखें और मुझे बताएं कि आपको क्या लगता है। इसके साथ उन्होंने एक मैसेज भी दिया है कि जल्द ही चैट करूंगी, जो उनके डिजिटल अवतार की तरफ इशारा कर रहा है। इस तरह से फैंस अब उनसे सीधे बातचीत कर सकते हैं। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही है।

6 भाषाओं में दीपिका की आवाज

Meta AI के साथ दीपिका का यह सहयोग 6 अंग्रेजी भाषा में धूम मचाने वाला है। कनाडा, यूनाइटेड किंगडम ,भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अब लोग उनकी आवाज सुनेंगे। दीपिका का ये नया स्टेप उन्हें ग्लोबल हस्तियों में से एक बनाता हैं, जिनकी आवाज मेटा के चैट प्लेटफॉर्म में उपलब्ध है।

फैंस ने जताई खुशी

दीपिका के मेटा एआई की वॉइस बनने की सबसे ज्यादा खुशी फैंस के बीच देखने को मिल रही है। अब वह जानना चाहते हैं की एक्ट्रेस से बातचीत का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहने वाला है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने इसे भविष्य की झलक बताया तो दूसरे ने कहा कि अब वह रोज दीपिका से बात करेंगे। इस तरह से फैंस अपना उत्साह जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews