दिल्ली CM की तबीयत खराब, खुद को किया आइसोलेट, कल होगा कोरोना टेस्ट

दिल्ली CM की तबीयत खराब, खुद को किया आइसोलेट, कल होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली से बड़ी खबर मिल रही है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की तबीयत बिगड़ गई है।उन्होंने अपने आप को घर में कोरंटीन कर लिया है, वही सारी बैठक रद्द की, मंगलवार सुबह उनका COVID19 टेस्ट करवाया जाएगा।इसके बाद स्थिति साफ होगी।

जानकारी के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को रविवार से ही हल्‍के बुखार और गले में खराश की शिकायत है। रविवार दोपहर को कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने सारी बैठके रद्द कर दी और खुद को क्वारेंटाइन कर लिया। अब मंगलावर सुबह उनका COVID-19 टेस्‍ट करवाया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की, उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। इधर, मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

बता दे कि दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है। अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं।देश की राजधानी में एक जून के बाद हर रोज 1200 से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews