दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल 8 रुपये सस्ता, नई दरें आज रात से लागू

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल 8 रुपये सस्ता, नई दरें आज रात से लागू

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल डीजल की कीमतों (petrol diesel prices) में लगातार हो रही तेजी के बाद पिछले दिनों केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी थी लेकिन दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने कोई फैसला नहीं लिया था।  आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक में दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाला वैट (VAT) घटाकर कम कर दिया है।  इसके बाद पेट्रोल की कीमतें 8 रुपये सस्ती हो गई हैं।  नई दरें आज रात से प्रभावी होंगी।

दिल्ली सरकार ने जनता को राहत देते हुए कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर लगने वाला वैट 30 प्रतिशत से घटाकर 19.40 प्रतिशत कर दिया है।  वैट काम हो जाने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 8 रुपये कम हो जाएगी।  यदि पेट्रोलियम कंपनियों ने रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया तो गुरूवार से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये से घटकर 95 रुपये प्रति लीटर के करीब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव 2021: कांग्रेस को आपत्ति, नए सिरे से आरक्षण कराने की मांग

दरअसल पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के बीच दिवाली पर केंद्र सरकार ने देश की जनता को राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी पांच और दस रुपये कम कर दी थी जिसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतें कुछ कम हो गई थी।  केंद्र सरकार के फैसले के बाद भाजपा शासित सरकारों ने वैट घटा दिया था।  कुछ दिन बाद कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब की सरकारों ने भी वैट घटा लिया था  लेकिन दिल्ली सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया था।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड को ड्यूटी पर मिलेगा मुफ्त नाश्ता और भोजन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews