पूर्व मंत्री की शिवराज सरकार से मांग- “सभी प्रदेशवासियों को मिले 10 -10 हज़ार रूपए”

ambani-and-cm-kamalnath-meeting-will-be-Beneficial-for-mp

जबलपुर।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले और लॉकडाउन के बीच प्रदेशवासियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीबन 45 दिन के इस लॉकडाउन में जनता अपना गुजर बसर करने को परेशान है। वहीँ प्रदेश की विपक्ष लगातार इस मामले में शिवराज सरकार को घेर रही है। जिसके साथ कांग्रेस के कई नेताओं की प्रदेश सरकार से जनता के लिए आर्थिक सहायता की मांग के बाद अब पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने शिवराज सरकार को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में पूर्व मंत्री भनोट ने कहा है कि महामारी के इस संकटकाल में प्रदेश की सभी जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी लोगों को सरकार द्वारा 10-10 हज़ार की सहायता राशि देनी चाहिए।

शनिवार को अपने लिखे पत्र में पूर्व वित्त मंत्री भनोट ने लिखा है कि लॉकडाउन से प्रदेश के लाखों परिवारों के सामने गम्भीर संकट पैदा हुआ है। वहीँ आर्थिक रूप से अक्षम होने की वजह से बाजार में मंदी बढ़ने का भी खतरा है।ऐसे में सरकार को जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता कर बाजार की मंदी दूर करनी होगी।

बता दें कि तरुण भनोट कमलनाथ सरकार में वित्त एवं स्वस्थ्य मंत्री थे। वहीँ प्रदेश में मार्च माह में फैले सियासी संकट के बीच कमलनाथ के इस्तीफे पर तरुण भनोट ने कहा था कि बीजेपी थोड़ा और इंतजार कर ले, जब वह अपने क्षेत्र में जाएंगे तो जनता बीजेपी को जवाब देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews