DGP ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कई IPS कर रहे कामचोरी, दिए निर्देश

DGP ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कई IPS कर रहे कामचोरी, दिए निर्देश

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में लॉकडाउन(lockdown) के बीच पुलिसकर्मियों(Policemen) पर आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब पुलिस पर कामचोरी करने की पुष्टि की गई है इस बात की पुष्टि और किसी ने नहीं बल्कि खुद डीजीपी विवेक जौहरी(DGP Vivek johri) ने की है। विवेक जौहरीने इसी बात का खुलासा करते हुए पुलिस मुख्यालय की हर इकाई को निर्देश दिए हैं ।

दरअसल रविवार को डीजीपी विवेक जौहरी ने अपने आदेश में लिखा है कि स्पेशल डीजी(special DG), एडीजी(ADG) और आईजी रैंक(IG Rank) के वरिष्ठ अधिकारी निर्धारित समय में अपनी शाखा में उपस्थित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि कामचोर अफसरों के नाम उनको पता है लेकिन उन्होंने इस दस्तावेज में उन अधिकारियों का नाम नहीं लिखा है। डीजीपी जौहरी ने तैयार किये दस्तावेज पर कहा कि इस तरीके की कामचोरी करने से अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इस वजह से उन्होंने पुलिस मुख्यालय के सभी इकाइयों में निर्देश देते हुए कहा है कि शाखा प्रभारी होने के नाते सभी से यह अपेक्षा है कि वे समय पर ड्यूटी पर आएंगे और पूरे ड्यूटी समय में अपने दायित्वों का निर्वाह करें।

इधर तैयार किये दस्तावेज में कंकरी करते अदिकारियों की संख्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में तमाम नाम आ चुके हैं। लेकिन मैंने आदेश में उन नामों का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि उन्हने संख्यों का जिक्र किया है जो अधिकारी कार्यालय नहीं आते हैं। उनकी संख्या 3 है जबकि उन अधिकारियों की संख्या 12 है जो लंच के बाद ऑफिस नहीं आते।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews