धार: पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार सहित 3 लाख रूपए के माल बरामद

धार: पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार सहित 3 लाख रूपए के माल बरामद

धार।राजेश डाबी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने राजगढ़ में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से देते हुए बताया कि विगत 6 अप्रैल को रात्रि में राजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अमोदिया में प्याज के कट्टे चुरा कर ले जा रहे बदमाशों की गोली में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए घटना में सम्मिलित छह आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। घटना के आरोपियों पर पुलिस द्वारा 10 – 10 हजार का इनाम भी रखा गया था ।आरोपियों से पुलिस ने घटना में उपयोग की गई 12 बोर की बंदूक, तीन मोटरसाइकिल व चोरी किए गए संपूर्ण माल सहित कुल कीमत 3 लाख रुपयो का माल भी बरामद किया है।

घटना में 6 अप्रैल को ग्राम अमोदिया के दौलत राम पिता रामा जी सीरवी 60 वर्ष अमोदिया ने अपने खेत पर रखे प्याज के कट्टे कम पाए जाने के बाद अपने पुत्रो के साथ मोटरसाइकिल से भाग कर जा रहे संदिग्धों का पीछा किया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश को पकड़ लिया था। तभी आगे जा रहे बदमाशो के साथियों ने छुड़ाने के लिए उन पर फायर कर दिए जिसमे एक गोली बबलू के सीने में लगी तथा एक गोली दौलतराम को लगी जिसमें इलाज के दौरान बबलू व दौलतराम की रास्ते में ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों पर इनाम घोषित कर जांच शुरू की एवं मुखबीर की सूचना पर संदेही राजू ,कैलाश, उमेश और बदिया को ग्राम भाटिया बयड़ी के राजू के घर में मौजूद होने की जानकारी के बाद पुलिस बल ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा एवं घटना की जानकारी मिलने के बाद शेष लोगों को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्या शास्त्री के निर्देशन में राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया की टीम ने आज सफलता प्राप्त की हे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews