दिग्विजय ने खोला राज-आखिर किसने रचा था ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का पूरा खेल

दिग्विजय ने खोला राज-आखिर किसने रचा था ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का पूरा खेल

भोपाल।
कांग्रेस (congress) के राष्ट्रीय महासचिव (general secretary) और मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने ट्वीट (tweet) करके मध्यप्रदेश में हुई सियासी हलचल और विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के लिए बीजेपी (bjp) के पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा है” भाजपा में इस हॉर्स ट्रेडिंग के 5 जिम्मेदार.. शिवराज चौहान (shivraj singh chauhan) नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) संजय पाठक (sanjay pathak) विश्वास सारंग (vishwas sarang) भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh)मोदी शाह (modishah) जी कालाधन (black money) आपकी पार्टी में ही है ।आप विदेशों में कहां ढूंढते हो ।

एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा है “मध्य प्रदेश में भाजपा की असलियत खुलकर सामने आ गई लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए ।सभी विधायकों को आभार।”दरअसल दिग्विजय सिंह ने ही सबसे पहले किस बात का खुलासा किया था कि बीजेपी कांग्रेस के विधायकों पर डोरे डाल रही है ।

3 दिन पहले दिल्ली (delhi) में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने इस बात का खुलासा किया था ।उसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक और किया था और उसने कहा था कि भूपेंद्र सिंह रामबाई को चार्टर प्लेन से लेकर दिल्ली गए हैं। हालांकि अब तक किसी भी विधायक ने जिसके साथ बीजेपी के कनेक्शन के आरोप लग रहे हैं इस बात की पुष्टि नहीं की है और हर किसी ने नकारा ही है कि उनको कोई ऑफर दिया गया या उन्हें किसी ने बंधक बनाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews