दिग्विजय का खुलासा, प्लान बनाकर सिंधिया को बीजेपी में बुलाया गया

दिग्विजय का खुलासा, प्लान बनाकर सिंधिया को बीजेपी में बुलाया गया

भोपाल।

प्रदेश की सियासत पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह(digvijay singh) ने भाजपा(bjp) पर खुलकर निशाना साधा है। प्रदेश की सियासी हड़कंप का इल्जाम मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाया है। पत्रकार वार्ता में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी एक के बाद एक षड्यंत्र रचती जा रही है। वहीं सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्लान(plan) A के फेल हो जाने पर प्लान B के जरिए सिंधिया को निशाना बनाया है।

सिंधिया(scindia) पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम की शुरुआत सिंधिया के चुनाव हारने के बाद हुई। कांग्रेस(congress) में उनके काम बनते रहें बावजूद इसके सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह(amit shah) से संपर्क करना शुरू कर दिया। जहां बीजेपी सिंधिया को भाजपा में लाना चाहती थी किन्तु तब बात नहीं बन पाई। वहीं ज्योतिरादित्य पर खुलासा करते हुए दिग्विजय(digvijay) ने यह भी कहा कि इसके बाद प्लान B तैयार किया गया। जहां जेपी नड्डा के यहां शादी में सिंधिया को मंत्री पद ऑफर किया गया। कांग्रेस ने उन्हें डिप्टी सीएम(deputy cm) बनाने की भी बात की किंतु वो चाहते थे कि यह पद तुलसी सिलावट को दिया जाए। अपनी बात को पुख्ता करते हुए उन्होने कहा कि मैं बिना प्रमाण कुछ नहीं कहता।

इससे पहले दिग्विजय ने सिंधिया के इस्तीफ़े पर कहा था कि ज्योतिरादित्य के जाने से कांग्रेस पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। गौरतलब हो कि सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से अपना इस्तीफ़ा देकर बुधवार को बीजेपी से हाथ मिला लिया था। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews