अब मदद के लिए आगे आए दिग्विजय, सांसद निधि से दिए 25 लाख

अब मदद के लिए आगे आए दिग्विजय, सांसद निधि से दिए 25 लाख

भोपाल।
कोरोना के गहराते संकट को लेकर बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी बढ चढ़कर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे है। अब राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल जिला प्रशासन को सांसद निधि से दिए 25 लाख रुपये है।इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा से सांसद पुत्र ने 25 लाख रुपए दिए थे।

दरअसल, कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रशासन इसकी रोकथाम में एहतियातन बंदोबस्त में जुटा हुआ है। इसके साथ ही राजनेता भी अपनी ओर से कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी हाथ बढ़ाया है। वही उन्होंने ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के भोपाल जिला प्रशासन के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम व उससे प्रभावितों के उपचार एवं अति आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये भोपाल जिला प्रशासन को प्रदान किए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews