Netflix की वेब सीरीज A Suitable Boy में अश्लील दृश्य पर विवाद, बीजेपी नेता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Netflix की वेब सीरीज A Suitable Boy में अश्लील दृश्य पर विवाद, बीजेपी नेता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नेटफ्लिक्स (Netflix) पर चल रही वेब सीरीज (Web Series) की फिल्म ‘ए सुटेबल ब्वॉय’ (A Suitable Boy) में दिखाए अश्लील दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है| भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तिवारी ने एसपी रीवा से विरोध दर्ज कराया है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इसे धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है। अब इस मामले में भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keswani) ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है|

भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी ने ट्वीट कर कहा- नेटफ्लिक्स पर हाल ही में प्रदर्शित सूटेबल बॉय के एक सीन में नायक मंदिर में नायिका को चुम्बन कर रहा है।बैक में मंदिर दिख रहा और आरती भी सुनाई दे रही है।इससे मेरे साथ, करोड़ों हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं,दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।

इससे पहले रविवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “ए सूटेबल बॉय” में बेहद आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात का परीक्षण किया जाए कि इन दृश्यों के आधार पर नेटफ्लिक्स (Netflix) ओटीटी प्लेटफॉर्म और कार्यक्रम के निर्माता निर्देशक पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews