SAF की सुरक्षा में होगा राशन का वितरण, प्रशासन ने सक्षम लोगों से की अपील-मुफ्त राशन ना लें

SAF की सुरक्षा में होगा राशन का वितरण, प्रशासन ने सक्षम लोगों से की अपील-मुफ्त राशन ना लें
  • ग्वालियर।अतुल सक्सेना| लॉक डाउन में गरीब तबके को पीडीएस का राशन बांटने में असफल ग्वालियर जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब विशेष सशस्त्र बल (SAF) की निगरानी में जिले की 555 पीडीएस की दुकानों पर राशन का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सक्षम लोगों से अपील की है कि वे फ्री का राशन ना लें और गरीबों तक राशन पहुंचाने में सहभागी बनें।

लॉक डाउन में गरीब और जरूरतमंद परिवार पीडीएस के राशन के लिए परेशान हैं तीन महीने के फ्री राशन की घोषणा के बावजूद ग्वालियर जिले में पात्र लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। दरअसल लॉक डाउन के बाद से ही पीडीएस की दुकानें बंद हैं। प्रशासन ने राशन बांटने के लिए पूर्व में दुकानें खुलवाई थी, लेकिन जरूरत से ज्यादा भीड़ उमड़ने पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा था,इसलिए जिला प्रशासन अपनी पिछली गलती दोहराना नहीं चाहता है। अब जिला प्रशासन ने पीडीएस का राशन वितरण करने के लिए विशेष सशस्त्र बल (SAF) की दो कंपनियों की मांग सरकार से की है । एडीएम किशोर कान्याल के मुताबिक अब राशन का वितरण SAF की निगरानी और सुरक्षा में किया जाएगा।SAF की एक कंपनी शहर में तैनात रहेगी और दूसरी कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। और वार्ड वार राशन का वितरण किया जायेगा। एडीएम ने कहा कि किसी को घबराने और पैनिक होने की जरूरत नहीं है एक एक गरीब को राशन पहुँचाना सरकार और हमारी जिम्मेदारी है जिसे हैं। पूरा कर रहे हैं । उन्होंने उन सक्षम लोगों से भी अपील की है जो गरीबों का हक मारकर राशन ले रहे हैं। प्रशासन का कहना है, कि हम सभी का इस कठिन समय में दायित्व है कि कोई भी जरूरतमंद राशन से वंचित ना रहे। इस बात का ध्यान सभी को रखना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews