दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया MP का मान, नेशनल पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दिलाया पांचवा स्थान

दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया MP का मान, नेशनल पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दिलाया पांचवा स्थान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कर्नाटका में खेली गई 20 वीं राष्ट्रीय पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप (National Para Swimming Championship) में मध्यप्रदेश (MP) के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवा स्थान हासिल किया है। मध्यप्रदेश (MP) के खिलाड़ियों ने 31 पदक जीतकर 93 अंक हासिल किये जबकि 362 अंकों के साथ मेजबान कर्नाटका पहले स्थान पर रहा।

 ये भी पढ़ें –OBC आरक्षण के बढ़े प्रतिशत पर बरकरार रहेगी रोक, HC ने कहा- शिवराज सरकार पेश करे जवाब

बैंगलौर में 20 से 22 मार्च तक खेली गई 20 वीं नेशनल पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप (National Para Swimming Championship) में मध्यप्रदेश (MP) के खिलाड़ियों ने पिछले साल की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।  पिछले साल मध्यप्रदेश छठवें नंबर पर था। मध्यप्रदेश (MP) की पैरा स्वीमिंग टीम में 12 पैरा स्वीमर शामिल थे। खास बात ये है कि इनमें से 10 ग्वालियर के थे।  चैम्पियनशिप में 26 देशों के 283 पैरा स्वीमर शामिल हुए। मध्यप्रदेश (MP) टीम  के 12 पैरा स्वीमर में से 9 पैरा स्वीमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग अलग वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल जीते।

इन पैरा स्वीमर ने जमाया मैडल पर कब्जा 

इस प्रतियोगिता में प्रदेश की पहली एकलव्य और विक्रम अवार्डी पैरा स्वीमर रजनी झा ने सबसे अधिक 5  गोल्ड मैडल जीते।  इसके अलावा प्राची ने चार गोल्ड और एक ब्रॉन्ज, अब्दुल कादिर और आशीष शिवहरे ने तीन तीन गोल्ड, पूजा कुशवाह ने दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल जीता। धर्मेंद्र अहिरवार और अस्मिता डबास ने दो दो गोल्ड मैडल और एक एक सिल्वर मैडल पर कब्ज़ा जमाया, वहीं संगीता राजपूत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर मैडल जीते और रिसर्च पाराशर ने दो सिल्वर मैडल जीते।

मध्यप्रदेश (MP) के खिलाड़यों ने कुल 31 मैडल जीते इनमें 22 गोल्ड मैडल 7 सिल्वर मैडल और 2 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर 93 अंक हासिल किये और अंक तालिका में पांचवा स्थान हासिल किया। नंबर एक पर मेजबान कर्नाटका रही जिसके 362  अंक थे, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर तमिलनाडु रहा। मध्यप्रदेश के इन दिव्यांग खिलाड़ियों की इस  उपलब्धि पर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इन्हें बधाई देता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews