MP में चोरी हुई नाली, ग्रामीणों की शिकायत पर बोले विधायक – जिसने चुराई, वही बनवाएगा

Lakshman Singh

गुना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां 2019 में स्वीकृत हुई नाली अब चोरी हो गई है। दरअसल चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह गुरुवार को मासिक समीक्षा बैठक करते थे। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र के निवासी शिवराज मीणा (shivraj meena) द्वारा कहा गया गुना (guna) में 2019 में एक नाली स्वीकृत की गई थी। 2020 में उसका पैसा भी निकल गया लेकिन नाली अब तक नहीं बनी। ऐसा लग रहा है जैसे नाली चोरी हो गई है।

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह जब विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से चर्चा कर रहे थे। उस दौरान ग्राम निवासी शिवराज मीणा की आवाज सुनकर MLA लक्ष्मण सिंह (lakshman singh) भी आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि उसके तत्काल बाद ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जिसने नाली चुराई है, उसी से पैसा वसूल कर नाली का निर्माण कराया जाएगा।

Read More: 60 लाख पेंशनभोगी कर्मचारियों को शासन ने दी राहत, जारी किया सर्कुलर

बता दें कि 23 दिसंबर 2019 को गुना जिले के चाचौड़ा में श्मशान घाट की ओर से डेढ़ लाख रुपए लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 22 जनवरी 2020 को नाली निर्माण के लिए 49 हजार 915 रुपए का भुगतान भी किया गया लेकिन गांव में कोई नाली दिखाई नहीं दी। जिसमें गांव वालों ने विधायक के सामने इस मामले में चूटकी लेना शुरू कर दिया।

हालांकि नाली की शिकायत के बाद विधायक लक्ष्मण सिंह ने फरियाली से कहा कि चिंता मत करो। जिसने नाली चुराई है, नाली वही बनवाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत के जिम्मेदारों को निर्देश दिए है कि जिसने सरकारी पैसे निकालकर उसका गबन किया है। उससे पैसा वसूल नाली का निर्माण कराया जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews