अशोकनगर एसपी पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई, हटाए गए, तरुण नायक को नया पदभार

अशोकनगर एसपी पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई, हटाए गए, तरुण नायक को नया पदभार

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया| मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच अब लगातार अधिकारियों पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। पार्टियों द्वारा निर्वाचन आयोग में लगातार अधिकारियों की शिकायत की जा रही है। इसी बीच अशोकनगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को शिकायत के बाद हटाया गया है। भदोरिया की जगह तरुण नायक को अशोकनगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर लगातार पार्टियों द्वारा अधिकारियों की शिकायत निर्वाचन आयोग में की जा रही है। अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के खिलाफ भी निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसकी पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया। वहीं उनके स्थान पर अशोकनगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को बनाया गया है। ज्ञात हो कि तरुण नायक पहले भी अशोकनगर के एसपी रह चुके हैं।

Read More: नरोत्तम का तंज, कांग्रेस से एक ओर विधायक गया तो कमलनाथ हो जाऐंगे 30 मार खां

हालांकि इससे पहले रीवा के अपर कमिश्नर बीएस कुलेश पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से रीवा से भोपाल तबादला कर दिया गया था। इसके साथ ही साथ कमिश्नर राकेश कुमार जैन ने आदेश जारी कर उनके न्यायालय के समस्त प्रकरणों की सुनवाई पर प्रतिबंध भी लगा दिया और जांच के आदेश दे दिए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews