कमलनाथ पर चुनाव आयोग की कार्रवाई: बीजेपी खुश, कांग्रेस उठा रही सवाल

कमलनाथ पर चुनाव आयोग की कार्रवाई: बीजेपी खुश, कांग्रेस उठा रही सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को होने वाले मतदान (Voting) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा| चुनाव आयोग (Election Commission) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। अब वे उपचुनाव में स्टार प्रचारक की हैसियत से प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग के इस फैसले से सियासत गरमा गई है| बीजेपी ने इस फैसले पर ख़ुशी जताई है, वहीं कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है|

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट कर पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हम आभारी हैं भारत निर्वाचन आयोग के, जिसने हमारे नेता मान.कमलनाथ जी की नागरिकता नहीं छीनी,चुनाव प्रचार समाप्ति के मात्र 48 घंटों पहले यह “निष्पक्षता” किसे लाभ पहुंचाने के लिए है?अब तो तय है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे|

इधर, बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने चुनाव आयोग के आदेश पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाये जाने पर ट्वीट कर कहा ECI की आचार संहिता को तोडेंगे। दलित महिला प्रत्याशी का अपमान करेंगे । अधिकारी कर्मचारियों को खुलेआम धमकी देंगे। 10 के बाद 11 आती है कैलेंडर बताएंगे। जब ECI कार्यवाही करेगा तो उसे ही कटघरे में खड़ा कर देंगे। गनीमत है केंद्र में इनकी सरकार नहीं है वरना आपातकाल लगा देते।

वहीं बीजेपी नेता भगवान् दास सबनानी ने चुनाव आयोग के फैसले पर ख़ुशी जताते हुए आयोग को धन्यवाद किया| उन्होंने कहा चुनाव आयोग की यह कार्रवाई एक नजीर बनेगी, चुनाव में भाषणवीर नेताओं पर अंकुश लगेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews