Election Commission: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा पत्रकार वार्ता

Election Commission: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा पत्रकार वार्ता

Election Commission: इस संबंध में चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि लोकसभा चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कल होगा। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा ताकि लोग समाचार को तुरंत जान सकें। वहीं इसके बाद से पूरे देश में कल आचार संहिता लागू हो जाएगी।

— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 15, 2024

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के नए अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू ने शुक्रवार को ही चुनावी कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी। यह अधिकारी बैठक में चुनाव के कार्यक्रम, निर्वाचनी तिथियां, वोटिंग की तारीख़ों, और विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।

2024 में 2 करोड़ नए मतदाता डालेंगे वोट:

आपको बता दें की 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग करेंगे। इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को साझा की थी। दरअसल इस दौरान चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र के 2 करोड़ नए मतदाता इस बार वोट डालेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार यानि 2024 लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% बढ़ी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews