बिजली विभाग का कारनामा, उपभोक्ता को थमाया 80 हजार खरब रुपए का बिल

Electricity Bill

सिंगरौली।राघवेंद्र सिंह गहरवार

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के सिंगरौली(singrauli) में बिजली(electricity) विभाग(department) की बड़ी लापरवाही (Negligence) सामने आई है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। विभाग ने एक उपभोक्ता के घरेलू कनेक्शन का 80 हजार खरब रुपए का बिजली बिल भेज दिया गया। बिल देखने के बाद उपभोक्ता के तो होश ही उड़ गए। ब‍िल आने के बाद से उपभोक्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। अब बिल ठीक कराने के लिए व्यक्ति ने निगम कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि अधिकारी इसे तकनीकी(technique) कमी बता रहे हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) की सरकार एक ओर लॉकडाउन(lockdown) में लोगों के बिजली बिलों में राहत देने का दावा कर रही है। अखबारों में विज्ञापन(advertisement) दिए जा रहे हैं कि उपभोक्ताओं को 100 और 50 रुपए का बिल भेजा गया है, लेकिन सरकार के कारिंदे ही उसकी योजनाओं में पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। सिंगरौली जिले के बैढ़न विद्युत वितरण केंद्र का है। जहां एक उपभोक्ता राम तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक को 80 खरब रुपए का बिल भेजा गया है। बिल की राशि इतनी है कि अपनी पूरी संपत्ति बेचकर भी उपभोक्ता उसका भुगतान नहीं कर सकता। बिल मिलने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं और बिजली विभाग के अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

वहीँ दूसरी तरफ लोगों ने कहा है कि इतना बिल तो पूरे प्रदेश का नहीं हो सकता। अब इस बिजली बिल को लेकर लोगों ने शिवराज सरकार और बिजली बिल अधिकारीयों कोघेरना शुरू कर दिया है । इधर उपभोक्ता पैसे का हिसाब नही लगा पा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews