शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संघ, ये है वजह

शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी संघ, ये है वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना संकट काल के बीच मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में जहां एक तरफ अधिकारी-कर्मचारी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है वहीं दूसरी तरफ राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और वेतन वृद्धि में कटौती से कर्मचारी वर्ग खफा है। जिसके कारण वह जल्दी एक बार फिर शिवराज सरकार(Shivraj government) को घेरने की तैयारी में लगे हैं। हालांकि आंदोलन किस रूप में और कैसे होगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। वही इससे पहले 31 जुलाई को कर्मचारी संगठन नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) से मुलाकात कर चुका है।

दरअसल कोरोना संकटकाल(Corona crisis) के बीच राज्य शासन द्वारा लगातार कर्मचारियों के वेतन(salary), पेंशन(pension) और वेतन वृद्धि में कटौती(Increment reduction) जारी है। जिसके एक तरफ जहां कर्मचारियों का गुस्सा उबाल पर है वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी संगठन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर अपनी परेशानी उनके समक्ष रख चुका है। हालांकि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से वेतन वृद्धि पर स्पष्टीकरण दिलाने का भरोसा दिया गया था। जो फिलहाल अब तक सामने नहीं आया है। इधर प्रदेश के दफ्तरों से हजारों कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं बावजूद इसके अब तक इन पेंशनरों के भुगतान के लिए आदेश जारी नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से कर्मचारियों में गुस्सा साफ है।वहीं दूसरी तरफ दो लाख से अधिक शिक्षकों को रक्षाबंधन के पहले 3 माह के वेतन भुगतान नहीं हुए हैं। जिससे करीबन 50000 शिक्षक वेतन से वंचित है।

बता दें कि इस मामले में मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल का कहना है कि वेतन भत्ता नहीं दिए जाने के साथ-साथ वेतन रोकना और वेतन भी अदायगी ना करना इस संक्रमण काल में उन्हें काफी नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके लिए वह सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews