कलेक्टर के समझाने के बाद भी नहीं समझ रहे बस ऑपरेटर्स, अपनी मांग पर अड़े

कलेक्टर के समझाने के बाद भी नहीं समझ रहे बस ऑपरेटर्स, अपनी मांग पर अड़े

जबलपुर। संदीप कुमांर

बस मालिक है कि मानते नही है उनको कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया ये कहना है जबलपुर कलेक्टर भरत यादव का। निजी बस मालिकों के टैक्स माफी का मुद्दा अब प्रशासन और बस मालिको के बूते से बाहर चला गया है। जबलपुर जिला प्रशासन ने इस मामले में किसी भी प्रकार के सहयोग से साफ तौर पर हाथ खड़े कर दिए हैं।

कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक निजी बस मालिकों की मांगों से शासन को अवगत करा दिया गया है और जो भी फैसला होगा वह अब शासन स्तर पर ही लिया जा सकेगा यानि प्रशासन के इस रुख से साफ है कि बस ऑपरेटरों को फिलहाल स्थानीय स्तर पर कोई राहत नहीं मिल सकेगी।

दरअसल बस ऑपरेटरों ने प्रशासन के सामने लॉकडाउन की अवधि से लेकर अब तक के टैक्स माफी के साथ ही अन्य सुविधाएं देने की मांग की थी लेकिन लगातार मिन्नतें करने के बाद भी प्रशासन द्वारा बस मालिकों को कोई राहत नहीं दी गई है। कलेक्टर भरत यादव खुद मानते हैं कि सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगने के चलते बसों का संचालन प्रभावित हुआ है यहां तक कि सिटी बसों का संचालन भी सभी रूटों पर नही किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews