Farmers Protest : विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर छिड़ी बहस, शिवराज बोले- बाहरी हस्तक्षेप सहन नहीं करेंगे

mp BJP legislature party meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| देश में पिछले दो महीने से चल रहा किसान आंदोलन (Farmers Protest) अब दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है| इसको लेकर पॉप गायिका रिहाना (Rihanna) सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों की टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है, इन सभी सेलिब्रिटी के बयान पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने तीखी प्रक्रिया दी है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने भी इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब हमने अपने आंतरिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप करने का अवसर दिया, भारी क्षति उठानी पड़ी है|

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर किसानों के नाम पर बाहरी हस्तक्षेप का विरोध किया है| उन्होंने लिखा- किसान आंदोलन के नाम पर निजी हित के लिए कुछ लोग देश को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब हमने अपने आंतरिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप करने का अवसर दिया, भारी क्षति उठानी पड़ी है।

देश विरोधी शक्तियों को मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा- अंग्रेजों, मुगलों को ऐसा अवसर देने से लेकर कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने तक के अनुभव से हर देशवासी परिचित है। अब देश कुशल और सशक्त हाथों में हैं। देश-विरोधी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों का अधिकार, हित सुरक्षित है। सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है, परंतु किसानों के नाम पर बाहरी हस्तक्षेप व राष्ट्र को क्षति पहुंचाने के प्रयासों को सहन नहीं किया जायेगा।

विदेश मंत्रालय की दो टूक
विदेश मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है| बहुत से लोग अपने एजेंडा को पूरा करने के लिए इस प्रोटेस्ट का सहारा ले रहे हैं। संसद में चर्चा के बाद ही इस बिल को पास किया गया है।

यह कहा था रिहाना ने
पॉप सिंगर रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर #FarmersProtest टैग करते हुए लिखा- ‘आखिर हम इस (किसान आंदोलन) के बारे में चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं| इसके बाद उनके ट्वीट पर देश में बहस छिड़ गई है| भारत की कई बड़ी हस्तियों के इस सम्बन्ध में ट्वीट सामने आ चुके हैं| विदेशी हस्तियों में अब तक रिहाना के अलावा स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews