Fashion: फ्लोरल स्कर्ट्स में आपको मिलेगा खूबसूरत लुक, ऐसे करें स्टाइल

महिलाओं को हर मौके पर सुंदर दिखना पसंद होता है। चलिए आज हम आपको कुछ फ्लोरल स्कर्ट डिजाइन के बारे में बताते हैं।
Fashion: फ्लोरल स्कर्ट्स में आपको मिलेगा खूबसूरत लुक, ऐसे करें स्टाइल

Fashion: हर महिला को खूबसूरत दिखना और फैशन में बने रहना पसंद होता है। इसके लिए वो हर फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हुई दिखाई देती हैं। फैशन वक्त के साथ बदलता है। केवल वक्त ही नहीं जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे फैशन में भी बदलाव आता है। फिलहाल मानसून की शुरुआत हो चुकी है और सभी को हल्के और कंफर्टेबल कपड़ों की आवश्यकता होती है।

अब मौसम बदला है तो जाहिर सी बात है महिलाओं के फैशन सेंस में भी बदलाव देखने को मिलेगा। महिलाओं के लिए बाजार में एक नहीं बल्कि कई तरह के आउटफिट मिल जाते हैं, जिन्हें वह अपनी पसंद के मुताबिक पहन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट इन दिनों हर तरह के आउटफिट में छाया हुआ है। सूट से लेकर साड़ी, लहंगा हर चीज में आपको यह प्रिंट देखने को मिल जाएगी। अगर आप स्कर्ट पहनने की शौकीन हैं तो आज हम आपको कुछ फ्लोरल स्कर्ट के डिजाइन बताते हैं। जिन्हें आप अपने पसंदीदा टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मैक्सी स्कर्ट

अगर आपको लाइटवेट और रंग में कुछ पहनना है तो आप मैक्सी स्कर्ट पहन सकती हैं। आप चाहे तो वाइट बेस पर बनी हुई फ्लोरल प्रिंट चुन सकती हैं। व्हाइट बेस पर सभी तरह के रंग खूबसूरत लगेंगे। इसके साथ झुमके और हील्स प्यारी लगेगी। 1000 से 2000 की रेंज में आप इसे खरीद सकती हैं।

क्रेप स्कर्ट

अगर आपको आउटिंग या फिर किसी पार्टी में शामिल होने के लिए जाना है तो आप इस तरह की स्कर्ट पहन सकती हैं। इस तरह की स्कर्ट पर किया गया एंब्रॉयडरी वर्क इसे खूबसूरत बनाने का काम करता है। चेन टाइप नेकलेस और हील्स इसमें अच्छी लगेगी।

ए लाइन स्कर्ट

फ्लोरल ए लाइन स्कर्ट हर मौके पर पहनने में खूबसूरत लगती है। यह आपको स्टाइलिश और फैशनेबल बनाने का काम करेगा। इस तरह की स्कर्ट के साथ फ्लैट्स और झुमके प्यारे लगेंगे। इसे आप अपने पसंदीदा कलर और डिजाइन में खरीद सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews