UPSC Final Result 2021 : सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल के नतीजे घोषित कर दिए हैं, परिणाम जानने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए। इस साल दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।

यूपीएससी के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। टॉप – 3 में सिर्फ लड़कियां वहीं टॉप-10 में कुल मिलाकर 6 लड़किया हैं।

टॉप -10 रैंक इस प्रकार है –

पहला स्थान – श्रुति शर्मा (टॉपर)
दूसरा नंबर – अंकिता अग्रवाल
तीसरा नंबर – गामिनी सिंगला
चौथा नंबर – ऐश्वर्या वर्मा
पांचवा नंबर – उत्कर्ष द्विवेदी
छठा नंबर – यक्श चौधरी
आठवा नंबर – इशिता राठी,
नौवां नंबर – प्रीतम कुमार
दसवां नंबर – हरकीरत सिंह रंधावा

ये भी पढ़े … इन पदों पर निकली है भर्ती, 56000 तक सैलरी, जानिए आयु-पात्रता

आपको बता दे, इस बार कुल यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए कुल 685 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें से 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

सिविल सेवा की परीक्षाओं का आयोजन हर साल UPSC द्वारा कराया जाता है, जहां हर साल लगभग लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा को देते है। इसका आयोजन तीन स्टेज में होता है – प्री, मेन और इंटरव्यू। इसके बाद नतीजों का ऐलान किया जाता है। सफल होने पर एस्पिरेंट्स आईएएस, आईएफएस अधिकारी बनते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews