Video Viral : कबड्डी के मैदान में उतरे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

Video Viral : कबड्डी के मैदान में उतरे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

मंदसौर,डेस्क रिपोर्ट। रविवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (finance minister jagdish devda)  मंदसौर  (Mandsaur) जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों के लोकार्पण (Launch) करने के लिए पहुंचे हुए थे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा गांव भैसाखेड़ा में ग्रापं भवन के लोकार्पण करने के लिए पहुंचे हुए थे, जहां एक कबड्डी (Kabaddi) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

इस कबड्डी प्रतियोगिता (Kabaddi competition) को देख मंत्री जगदीश देवड़ा भी अपने आप को रोक नहीं पाए और कबड्डी के मैदान में उतर गए। 60 साल की आयु को  पार करने के बाद मंत्री जगदीश देवड़ा के इस रूप को देख हर कोई चौंक गया। बता दें कि मंत्री जगदीश देवड़ा की एंजोप्लास्टिक भी हो चुकी है। मंत्री जगदीश देवड़ा के कबड्डी खेलने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews