इंदौर में फायरिंग, एसपी ने दिए बदमाशों पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश

इंदौर में फायरिंग, एसपी ने दिए बदमाशों पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में भले ही माफियाओं और गुंडो पर कार्रवाई के संदर्भ में सरकार और सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा तमाम निर्देश दिए जा रहे हो। बावजूद इसके गुंडो के हौंसले पस्त होने का नाम नही ले रहे है और गुंडे बेखौफ होकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जो तस्वीरे सामने आई है वो ये बताने के लिए काफी है कि गुंडो में खाकी का खौंफ नही रह गया है। घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कान्यकुब्ज नगर की है। जहाँ गुरुवार रात को कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े दिलीप यादव के घर पर देर रात दो बाइक सवार बदमाश आये और उनमें से एक घर पर पिस्टल से फायर कर दिया। चंद सेकेंड में फायरिंग कर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। वही बदमाशों की करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। इधर, इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित कारोबारी दिलीप यादव ने एरोड्रम थाने में दर्ज करवाई है। फरियादी दिलीप यादव की माने तो बदमाश घर पर आए और दीवार पर फायर कर चले गए जिसकी जानकारी उनके बेटे ने उन्हें फायरिंग के बाद दी। वही दिलीप यादव ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नही है।

इधर, घटना के बाद पश्चिम एस.पी.महेशचंद्र जैन ने घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द से उन्हें गिरफ्तार कर रासुका के तहत पर कार्यवाही की जाए। फिलहाल, एरोड्रम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews