MP उपचुनाव 2020 : सुमावली विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग, 1 घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

MP उपचुनाव 2020 : सुमावली विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग, 1 घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh) की 28 विधानसभा सीटों (28 Vidhansabha Seat) पर हो रहे उपचुनाव (By-election) के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग (Voting) शुरू हो गया है, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, लेकिन कही EVM में गड़बड़ी तो कही मतदान देर से शुरु हुआ । इसी बीच मुरैना जिले (Morena District) की सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां जतावर में वोटिंग के दौरान  फायरिंग हुई है, जिसके चलते थोड़ी देर पोलिंग बूथ पर वोटिंग रोकी गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  सुमावली विधानसभा के पचौरी के पुरा में लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर बीजेपी समर्थकों ने लाठियों से मारपीट कर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा  कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव डाला जा रहा था , इसी बात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फायरिंग हो गई। इसमें एक व्यक्ति राम बघेल कुशवाह  घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।विवाद को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दे कि कांग्रेस (Congress) ने यहां से अजब सिंह कुशवाह (Ajab Singh Kushwaha) को मैदान में उतारा है वही BJP ने हाथ का दामन छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) का पतन और शिवराज सरकार (Shivraj Government) का उदय करने में अहम भूमिका निभाने वाले एंदल सिंह कंसाना (Andal Singh Kansana) को टिकट दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews