Hindi News

दोस्ती से जीता भरोसा, फिर रेप कर बनाया वीडियो, अब VIRAL करने की दे रहा धमकी

Written by:Pooja Khodani
Published:
दोस्ती से जीता भरोसा, फिर रेप कर बनाया वीडियो, अब VIRAL करने की दे रहा धमकी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में एक युवती से दोस्ती (Friendship) कर पहले युवक ने उसका भरोसा जीता फिर उसका रेप (Rape) कर वीडियो (Video viral) बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं युवती से अब पैसों की डिमांड करने लगा। जब तक युवती के पास पैसे थे, वह देती रही और फिर हाथ खड़े कर दिए तो आरोपी पैसे के लिए युवती को बेचना चाहता था, लेकिन इसके पहले ही इस मामले में युवती ने हनुमानताल थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

हनुमानताल टी.आई उमेश गोल्हानी के मुताबिक फूटाताल की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि पांच साल पहले कछियाना निवासी नवीन चंदेल (30) से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की बातचीत होने लगी थी। एक दिन नवीन उससे मिलने घर आया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। नवीन ने उसके साथ दबाव डालकर रेप किया, विरोध करने पर शादी करने की बात कही, आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान नवीन ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़े.. MP में बारिश का कहर, बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा झुलसे

आरोपी युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रु मांग रहा है,आरोपी ने एक महीने पहले उसने एक मंदिर में उससे झूठ की शादी भी रचा ली शादी के बाद वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। यहां तक कि वह रुपए के लिए उसे बेचने की धमकी देने लगा। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बचकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, हनुमानताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज करते हुए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews