पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह गुर्जर का निधन

पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह गुर्जर का निधन

भिंड।गणेश भारद्वाज।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह गुर्जर का 92 साल में निधन हो गया है। गुर्जर कई दिनों से बीमार चल रहे थे।आज सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।डकैत मोहर सिंह गुर्जर मेहगांव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके है ।60 के दशक में उन पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।वही पुलिस रिकॉर्ड में उनके नाम 315 अपराध दर्ज थे, जिसमें 85 हत्याओं का आरोप भी शामिल था, हालांकि वे सभी मामलों में बरी हो गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews