MP Coronavirus: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व CMHO, इलाज के दौरान मौत

MP Coronavirus: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व CMHO, इलाज के दौरान मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhypradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का आंकड़ा 10 हजार से पार हो गया है और अबतक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। आज शुक्रवार को भी भोपाल में 190 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है वही छतरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी वीएस वाजपेयी (CMHO VS Vajpai) की कोरोना से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वाजपेई 27 अगस्त को छतरपुर से भोपाल के लिए निकले थे। जहां सागर में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई तो उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया ।जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज दोपहर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दे कि प्रदेश में कोरोना संकमितों की संख्या 58 हजार पार हो गई है। अब तक प्रदेश में 58 हजार 181 संक्रमित मिल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 44,453 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना की रिकवरी रेट बढ़कर 76.4 प्रतिशत हो गई है। वही 1 हजार 306 की अब तक मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में तीन, ग्वालियर में तीन, जबलपुर एवं सागर में दो-दो और उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, विदिशा, रीवा, सीहोर, अलीराजपुर, शहडोल, शाजापुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews