कांग्रेस विधायक का खुलासा, पूर्व सीएम ने दिया था मिलने का ऑफर

कांग्रेस विधायक का खुलासा, पूर्व सीएम ने दिया था मिलने का ऑफर

रतलाम/सुशील खरे। मध्य प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक बीच लगातार नए नए बयान सामने आ रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें पूर्व बीजेपी मुख्यमंत्री ने मिलने बुलाया था।

आलोट विधायक मनोज चावला का कहना है कि उन्हें 27 फरवरी की सुबह एक फोन आया था और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे भोपाल आकर मिलने का ऑफर दिया था, हालांकि उन्होंने फोन पर यह नहीं बताया कि क्यों मिलना है। लेकिन हालिया घटनाक्रम से साफ है कि मिलने का बुलावा क्यों भेजा गया था।  चावला ने कहा कि मेरे कुछ साथियों को भाजपा की तरफ से 33 करोड़ तक क्या ऑफर आ रहे हैं।

आलोट विधायक चावला भोपाल में सीएम कमलनाथ से मिलने पहुंचे थे एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बात कही। चावला ने कहा हम कमलनाथ सरकार का अभिन्न अंग है और भाजपा हमारी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में असफल हो चुकी हैं। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में जो बेहतर काम किए है तथा भाजपा सरकार ने 15 सालों के गलत कार्यों को उजागर करने के साथ ही माफियाओं पर जो प्रहार किए हैं इससे बौखला कर भाजपा ने यह चाल चलने का प्रयास किया जो सफल नहीं होगा, हम मुख्यमंत्री के साथ थे और रहेंगे |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews